{"_id":"696bd3fc53118928990f4d1d","slug":"five-year-old-boy-drowns-in-pond-dies-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-134954-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तालाब में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तालाब में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत
Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मौदहा। तालाब किनारे खेल रहे मासूम की अचानक पैर फिसलकर गहराई में डूब गया। परिजन मासूम को तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव निवासी अनिल कुमार का बेटा कृष्ण शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया। उसका पैर फिसल जाने वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतराम ने बताया कि यह देख उसके साथी दौड़कर घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन दौड़कर तालाब किनारे पहुंचे और मासूम को बाहर निकाला। अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।