फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five tractors caught doing illegal mining, seized

Hamirpur News: अवैध खनन करते पकड़े पांच ट्रैक्टर, सीज

Sun, 24 Dec 2023 05:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Five tractors caught doing illegal mining, seized

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/ पौथिया। ललपुरा पुलिस व खान अधिकारी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर रुरीपार गांव से होकर निकली विरमा नदी में अवैध खनन पकड़ा। अवैध रूप से मौरंग ले जा रहे पांच ट्रैक्टर-ट्राली सीज किए है। वहीं मौके से पकड़े गए दो लोगों के खिलाफ खान अधिकारी की तहरीर पर मौरंग चोरी के साथ खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


सूचना पर खान अधिकारी वशिष्ठ यादव ने शनिवार रात ललपुरा थानाक्षेत्र के रुरीपारा गांव में छापेमारी की। जहां से होकर निकली विरमा नदी से मौरंग ले जाते पांच ट्रैक्टर मिले। जिस पर खान अधिकारी की सूचना पर पहुंची ललपुरा पुलिस को देख सभी लोग भाग निकलेे। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पकड़े गए पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने लाकर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि खान अधिकारी की तहरीर पर पकड़े गए रुरी पारा गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा व छोटू उर्फ हेमंत के खिलाफ मौरंग चोरी व अवैध रूप से परिवहन करने के साथ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed