फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five injured in incidents of assault, FIR lodged against eight

Hamirpur News: मारपीट की घटनाओं में पांच घायल, आठ के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five injured in incidents of assault, FIR lodged against eight
महोबा। जिले में दबंगों ने अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



श्रीनगर के पवा गांव में 27 अप्रैल की रात हरिशंकर, रोहित, सीताराम और वीरपाल ने शैलेंद्र राजपूत के घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट 27 अप्रैल को शैलेंद्र के भाई के विवाद की खुन्नस में हुई। बचाने आए शैलेंद्र के पिता राजेंद्र और बहन नीता भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की। शहर कोतवाली के टीकामऊ में रविवार शाम कुलदीप ने ममता के बेटे आशीष को पीटा। ममता के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




थाना खन्ना के कहरा गांव में एक मई की शाम रामअवतार घर लौट रहे थे। अजय सिंह, रवि सिंह और भूपत सिंह ने मिलकर रामअवतार के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed