{"_id":"67bf59c1a75633e436004845","slug":"five-buses-sent-to-mahakumbh-passengers-worried-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-121459-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महाकुंभ भेजी गईं पांच बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महाकुंभ भेजी गईं पांच बसें, यात्री परेशान
Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित रोडवेज डिपो की पांच बसें महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए कुंभ मेला को भेजी गई हैं। जबकि सात बसें पहले से ही सवारियां न मिलने से वहीं फंसी हैं। इससे महोबा सहित छतरपुर व उरई रूटों की सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बीते दिन कुंभ मेला में डिपो की 12 बसें भेजी गईं हैं। मंगलवार को पांच बसें श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना की गईं। वहीं सात बसें पहले से ही वहां सवारियां का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में अन्य रूटों को जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
महोबा, छतरपुर, उरई सहित कानपुर रूट में भी बसों की संख्या कम रही। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद साधन मिल सका।
सुमेरपुर क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसे छतरपुर जाना था, करीब एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुरारा से आए रामअवतार कहते हैं कि उन्हें महोबा जाना था, डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। शहर निवासी राजू ने बताया कि कानपुर जाना है।
विज्ञापन
आधा घंटे से बस के इंतजार में खड़ा है। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि पांच बसें मेला को भेजी गई हैं। सात बसें पहले से ही मेले में हैं।