फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   First the ambulance ran out of fuel, then a truck broke down... Highway blocked for seven hours.

Hamirpur News: पहले एंबुलेंस का तेल खत्म, फिर ट्रक खराब... सात घंटे हाईवे जाम

Wed, 06 May 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
First the ambulance ran out of fuel, then a truck broke down... Highway blocked for seven hours.
फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद
हमीरपुर। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे राठ तिराहा व बेतवा पुल के बीच हुए सड़क हादसे के बाद यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कानपुर-सागर हाईवे पर महिला का शव उठने के बाद सात घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पहले जाम में फंसी एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया। इसके बाद ट्रक खराब हो गया। इससे जाम के हालात और बिगड़ गए। करीब 10 किलोमीटर तक लगे जाम में कई एंबुलेंस, स्कूली वाहन, रोडवेज व स्लीपर बसें, यात्री वाहन सहित भारी वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


महिला का शव उठने के दो घंटे बाद दोपहर साढ़े 12 बजे जैसे ही यातायात बहाल हो सका था। इसी बीच बेतवा पुल पर एबुलेंस का तेल खत्म हो गया। यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को किसी तरह बाहर निकाला तभी यमुना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। इससे जाम की स्थित और बिगड़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे कहीं यातायात बहाल हो सका। इसके बाद भी हाईवे पर वाहन रुक-रुककर रेंगते नजर आए। इस बीच दोनों पुलों पर यातायात पुलिस मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन



घटनास्थल से दो घंटे तक शव न उठने के कारण नेशनल हाईवे -34 पर दोनों ओर वाहनों की करीब 10 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। इस जाम में कई एंबुलेंस, रोडवेज व स्लीपर बसें, स्कूली वाहन, यात्री वाहन सहित भारी वाहन फंसे रहे। वहीं, सामान व बच्चों को गोद में लेकर चार से पांच किमी का सफर यात्रियों ने पैदल चलकर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार किमी चलना पड़ा पैदल



हमीरपुर तहसील में काम के चलते आना पड़ा लेकिन सड़क हादसा हो जाने के कारण इस भीषण जाम ने रुला दिया। इस उम्र में चार किमी पैदल चलकर आना पड़ा। इससे तहसील का कार्य लेट हो गया। - जगराम द्विवेदी, बबेरू-बांदा।



जाम ने परेशान कर दिया



शादी समारोह में शामिल होने हमीरपुर जा रहे हैं। जाम के चलते राठ तिराहा से पैदल चलकर आना पड़ा है। करीब दो किमी पैदल चलने से सांसें फूलने लगी हैं। इस जाम ने परेशान कर दिया। - नरेंद्र सिंह, निभौर, बांदा।



बच्चे को गोदी में लेकर दो किमी चले



छोटे बच्चे को गोदी में लेकर राठ तिराहा से लक्ष्मीबाई तिराहा पहुंची महिला तेज धूप में पसीने से तर बतर नजर आई। कहा कि वह निवादा से आई है और उसे डामर गांव जाना है लेकिन इस जाम ने दो घंटे का समय बर्बाद कर दिया। अब बच्चे को लेकर चलना भी मुश्किल हो रहा है। - प्रिया, निवादा।



जाम के चलते छूटा कार्यक्रम



कुछेछा किसी काम से गए थे। वहां से लौटते समय सड़क दुर्घटना हो गई। इससे जाम में फंस गए, इसके चलते कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। - पुष्पेंद्र परिहार, शिक्षामित्र।








कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस की पूरी टीम यातायात बहाल कराने में लगी है। पहले बेतवा पुल पर एक एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया। इसके बाद यमुना पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। इससे जाम के हालत और बिगड़ गए। हालांकि वह स्वयं पेट्रोलिंग कर यातायात बहाल कराने में जुटे हैं। फिलहाल जाम जैसी कोई स्थित नहीं है। - राजेश कमल, यातायात सीओ।

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 30- कानपुर-सागर हाईवे पर जाम के चलते पैदल गुजरते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed