फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fired equipment, darkness in half a hundred villages

केबल बक्सा फुंकने से दो सब स्टेशनों से जुड़े गांवों की बिजली गुल

Mon, 11 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fired equipment, darkness in half a hundred villages
भरुआसुमेरपुर/सुमेरपुर। भीषण गर्मी में भरुआ सुमेरपुर में केबल बॉक्स फटने व मुस्कुरा में ओबीसी मशीन खराब होने से लगभग आधा सैकड़ा गांवों की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने दिनभर बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। इंगोहटा, मवईजार में जलापूर्ति न होने से लोग दिनभर हैंडपंपों का चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर में रविवार की सुबह छह बजे 132 केवी पावर हाउस में केबल बक्सा फुंकने से सुमेरपुर द्वितीय सब स्टेशन से जुडे चंद्रपुरवा बुजुर्ग, इटरा, इंगोहटा, अछरेला, बहरेला, बिदोखर सब स्टेशन से जुड़े बिदोखर मेदनी, बिदोखर पुरई, बंडा, मवई जार, नदेहरा, चंदौलीजार, पलरा, कल्का पुरवा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम 6 बजे तक बिजली नहीं आई। अचानक आपूर्ति ठप हो जाने से इंगोहटा, मवईजार ग्रामीण पेयजल योजना की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इस वजह से ग्रामीण सुबह से पानी के लिए परेशान रहे। विद्युत वितरण सब स्टेशन के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि मुख्यालय से नया केबल बक्सा लाकर लगाया जा रहा है। शाम तक दोनों सब स्टेशनों की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुस्करा संवाद के अनुसार- कस्बे में स्थित पावर सब स्टेशन से कस्बा सहित इमिलिया, बसवारी, बिहूंनी, खड़ेही, गहरौली, अलरा, महेरा आदि दो दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे पावर हाउस में ओसीबी मशीनों में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे कस्बा सहित पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसएसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में शार्ट सर्किट हो जाने से ओसीबी मशीनों में अचानक आग लग गई थी। बताया कि ओसीबी की मरम्मत के लिए कर्मचारी लगे हैं। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed