फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire safety system costing Rs 90 lakhs is being installed in the district hospital.

Hamirpur News: जिला अस्पताल में 90 लाख से लग रहा फायर सेफ्टी सिस्टम

Tue, 07 Nov 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire safety system costing Rs 90 lakhs is being installed in the district hospital.
महोबा। जिला अस्पताल में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। अभी तक आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्युशर की मदद लेनी पड़ती है, लेकिन जल्द ही ऐसा नहीं होगा। जिला अस्पताल में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए 90 लाख की लागत से फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जा रहा है। यदि वार्डों और ओपीडी में आग लगती है तो यह सिस्टम तुरंत काम करेगा और आग बुझाई जा सकेगी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में अब फायर सेफ्टी सिस्टम से आग की घटना में तत्काल काबू पाया जा सकेगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू हो गया है। ऑक्सीजन प्लांट के पास जमीन चिह्नित होने के साथ वाटर टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। फायर सेफ्टी सिस्टम लगने से अस्पताल के सभी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू समेत सभी जगहों को आग लगने की घटनाओं से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा सिस्टम
महोबा। कहीं भी धुआं निकलने की स्थिति में अलार्म सिस्टम से अलर्ट सायरन बजेगा। ऐसे में जिला अस्पताल में संबंधित किसी वार्ड में आग लगने की स्थिति में उसी वार्ड में लगे फायर सिस्टम को चालू कर आग बुझाई जा सकेगी। साथ ही आग लगने वाले स्थान पर ही पाइप लाइन को खींचकर आग बुझाने के इंतजाम होंगे। ऐसे में समय की बचत होगी, साथ ही आग लगने से होने वाला नुकसान भी कम से कम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के लिए शासन से 90 लाख आवंटित हुए हैं। इसके तहत पूरे अस्पताल में वाटर लाइनों को बिछाया जाएगा। कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य करा रही है। ऑक्सीजन प्लांट के पास जमीन चिह्नित होने पर एक लाख लीटर पानी की टंकी के निर्माण का कार्य चल रहा है। सिस्टम लगने के बाद आग लगने की स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सकेगा। तीन-चार महीने बाद से यह सिस्टम काम करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed