फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire in animal enclosure, three animals burnt to death

पशु बाड़े में लगी आग, तीन जानवरों की जलकर मौत

Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fire in animal enclosure, three animals burnt to death
राठ में पीड़ित किसान के भाई महेश यादव से जानकारी लेते नायब तहसीलदार अभिनव चंद्रा - फोटो : HAMIRPUR
राठ। नगर के दीवानपुरा मोहल्ला स्थित पशुबाड़े में आग लग गई। इसमें दो भैंसों और एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि दो गायें और एक बछड़ा झुलस गया। बाड़े में रखा भूसा, अनाज भी जल गया।
विज्ञापन

दीवानपुरा मोहल्ला नई बस्ती निवासी दयाराम यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान के पास बने पशुबाड़े में आग लग गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से पशुबाड़े में बंधीं दो भैंसें और एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि दो गाय और एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। दस ट्राली भूसा, अनाज सहित अन्य सामान भी जल गया। दयाराम ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आशंका जताई कि किसी ने रंजिश में आग लगाई है। सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने राजस्व विभाग की टीम से जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed