फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   fire

कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
fire
राठ(हमीरपुर)। नगर के कोट बाजार स्थित कपड़े के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

कोट बाजार निवासी डॉ. माहेश्वरी दीन गुप्ता का महाराजा गारमेंट्स के नाम से कपड़ों का दो मंजिला शोरूम है। शोरूम के ऊपरी मंजिल पर उनका निवास है। शोरूम के पीछे गोदाम है। उनके पुत्र सुरेश गुप्ता व किशन गुप्ता कपड़ों का व्यापार देखते हैं। सुरेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने अपनी छतों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश के मुताबिक आग से गोदाम में रखे ब्लेजर, जैकेट, कोट पैंट, जींस आदि कपड़े जल गए। इससे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके पहले 1999 में भी आग लगने से लाखों का नुकसान हो चुका है।
एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा व सीओ अभय नारायण राय ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमंत गुप्ता, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, डॉ.रामरतन गुप्ता, नीलेश कुमार अग्रवाल आदि ने पीड़ित व्यापारी को ढांढस बंधाया।

उधर, रानी गेट से लेकर शोरूम तक अतिक्रमण के चलते जाम लगने की वजह से फायर ब्रिगेड को घटना स्थल कोट बाजार पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे अतिक्रमण से जूझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed