{"_id":"679521f0216c8f41e70e2d68","slug":"fire-caused-by-short-circuit-loss-of-three-lakhs-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-120315-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन लाख का नुकसान
Sat, 25 Jan 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गहरौली। मुस्करा क्षेत्र के मिहुना गांव में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग से नगदी सहित घर गृहस्थी का सामान एसी, फ्रिज आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार करीब तीन लाख की क्षति हुई है।
गांव निवासी केशराम निषाद ने बताया कि उसका भाई संतराम सुमेरपुर में हिंदुस्तान लीवर कंपनी में काम करता है। वह उसके घर में ही रहता है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे जब वह व उसकी पत्नी बच्चों सहित सो रहे थे। तभी उसके भाई के बंद कमरे में बिजली लाइन में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। जब घर के लोगों ने जाना तो शोर मचाया। पड़ोस के लोगों ने आकर जैसे- तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भाई के कमरे में रखे एसी, फ्रिज, अलमारी, सोफा, बेड समेत खाने पीने का सामान सहित करीब तीन लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया है।