फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR registered over allegations of abduction and rape of a female student.

Hamirpur News: छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी

Tue, 28 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of abduction and rape of a female student.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उसके अपनी 13 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब आठ बजे बेटी अपनी मां के साथ शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर डराया और पुत्री को उठा ले गया। पत्नी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर उसने डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां पर दबाव बनाया तब रात एक बजे उसकी पुत्री को छोड़ा गया।
विज्ञापन

पिता के अनुसार पुत्री ने बताया कि आरोपी युवक उसे एक कमरे में गया और उसकी मां ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी बीते एक वर्ष से उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed