फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR registered against eight people for assaulting a youth.

Hamirpur News: युवक से मारपीट में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight people for assaulting a youth.
अजनर (महोबा)। युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बा अजनर निवासी रामू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा संजू राजपूत को तीन पड़ोसी युवक अपने साथ ले गए थे। रास्ते में कहासुनी होने पर युवकों ने लाठी-डंडे और कुलहाड़ी से हमला कर दिया। इससे संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वीरू, राजकुमार, गोलू व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

---------
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन मार्ग से राज वर्मा उर्फ टिंकू निवासी गांधीनगर को पकड़ा। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed