फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   FIR against two people including Home Guard for giving location of mineral laden vehicles

Hamirpur News: खनिज लदी गाड़ियों की लोकेशन देने पर होमगार्ड समेत दो पर प्राथमिकी

Tue, 14 Apr 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
FIR against two people including Home Guard for giving location of mineral laden vehicles
महोबा। खनिज से लदे वाहनों की लोकेशन देने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का खेल पत्थरमंडी कबरई में जारी है। इस मामले में एक वीडियो व ऑडियो क्लिप सामने आने पर खान निरीक्षक ने कबरई थाने में होमगार्ड और लोकेशन माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से अन्य लोकेटरों में खलबली मची है।
विज्ञापन

खान निरीक्षक जितेश कुमार ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया कि उन्हें एक वीडियो व ऑडियो क्लिप ज्येष्ठ खान अधिकारी की ओर से मुहैया कराई गई थी। जिसमें पाया गया कि एक फोटो के नीचे शिव सिंह राजपूत होमगार्ड लिखा है और दूसरे में रोहित साहू लोकेशन माफिया लिखा है। ऑडियो-वीडियो को सुनने पर पता चला कि दोनों लोग अवैध खनिज परिवहन कराए जाने की बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खनिज से लदे वाहनों की लोकेशन देना अपराध करना और राजस्व चोरी कराना है। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर पर शिव सिंह राजपूत होमगार्ड व रोहित साहू लोकेशन माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ऑडियो में दो लोग आपस में बात कर रहे हैं। जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि क्या हाल है। गाड़ी निकलवाना हो तो बताओ। तभी दूसरा व्यक्ति कहता है कि नई मंडी में गाड़ी खड़ी है। हिसाब हो जाए, तब बताते हैं। बातचीत के दौरान कानपुर रोड पर अफसरों की लोकेशन की दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कबरई क्षेत्र में खनिज लेकर निकलने वाले वाहनों को महोबा, बांदा क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लोकेशन देने वाले युवाओं का पूरा गिरोह बना हुआ है, जो वाहन चालकों से रुपये लेकर अपने नेटवर्क का प्रयोग करते हुए वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालते हैं। लोकेशन देने वाले अफसरों के वाहनों पर नजर रखते हैं और जैसे ही अफसर क्षेत्र में आते हैं तो यह लोग वाहन चालकों को सतर्क कर देते हैं। इससे अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहन चालक यहां-वहां रुक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed