फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   fight

युवक को बंदूक की बट से मार किया घायल

Sun, 08 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
fight

बिवांर थानाक्षेत्र के लरौंद गांव में नशे में धुत आरोपियों ने एक युवक कोे

विज्ञापन
लात-घूंसों तथा बंदूक की बटों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, छानीबुजुर्ग गांव में दरवाजे न खोलने पर तीन लोगों ने गाली गलौज कर हवाई फायरिंग की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

लरौंद गांव निवासी रामस्वरूप पुत्र देवीदयाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में बैठा था। तभी शराब के नशे में गांव के माधव उसका पुत्र मोनू व महेश्वरी रैदास आकर अकारण गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। साथ ही लाइसेंसी बंदूक की बट से सिर पर वार कर दिया।

उधर विपक्षी माधव का कहना है कि रामस्वरूप द्वारा रंजिशन उसे फंसाया जा रहा है। रामस्वरूप व लल्लू आपस में झगड़ा करते है और उन्हें गाली गलौज करते है। वहीं छानीबुजुर्ग गांव निवासी मंगलसिंह पुत्र रामबली सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वह घर में खाना खाने के बाद परिवार के साथ बैठा था।

तभी गांव के शेखर सिंह, विकास सिंह व मुस्सू सिंह दरवाजे पर आकर अकारण गाली गलौज करने लगे। लेकिन दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed