फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fertilizer shortage, fear of crop drying up

खाद की किल्लत, खेत व फसल सूखने की आशंका

Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage, fear of crop drying up
सिसोलर गांव में सहकारी समिति में खाद के लिए लाइन में खड़े किसान। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। क्षेत्र के दो केंद्रों पर कई दिन बाद खाद पहुंची। सुबह से ही लाइन में लगे किसानों को सिर्फ दो-दो बोरी खाद वितरित की गई। समय पर खाद न मिलने से किसानों को फसल सूखने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

कस्बे के क्रय विक्रय व सिसोलर समिति पर मौजूद किसान योगेंद्र सिंह गुरदहा ने बताया कि वह फसल में सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव करना चाहता था, लेकिन खाद नहीं मिलने से फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। आज भी सिर्फ दो बोरी खाद मिली है। बृजरानी ने बताया आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिली। खाद न मिली तो फसल सूख जाएगी। परछा के मानसिंह, बिगहना के अरिमर्दन ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे हैं। शाम 4 बजे तक खाद नहीं मिली है। सहकारिता के सहायक विकास खंड अधिकारी बृजमोहन पटेल ने बताया कि खाद की कमी नहीं है। क्रय विक्रय समिति में 500 और सिसोलर में 400 बोरी खाद आई थी। बचे हुए केंद्रों पर कल तक खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद को 1800 मीट्रिक टन यूरिया मिली
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने बताया कि जनपद में यूरिया उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। शनिवार को 1300 मीट्रिक टन कृभको व 500 मीट्रिक टन आईपीएल यूरिया निजी विक्रेताओं के यहां उपलब्ध है। साथ ही एक हजार मीट्रिक टन आरसीएफ यूरिया का आंवटन निजी विक्रय केंद्रों के लिए प्राप्त हो गया है। जिसमें 500 मीट्रिक टन कानपुर तथा 500 मीट्रिक टन की रैक उरई से प्राप्त हो जाएगी। समस्त सहकारी समितियों एवं पीसीएफ को यूरिया का आंवटन कर दिया गया है। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक परबिक्री की जाती है तो उसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम नंबर- 8468015884 पर करें। उन्होंने किसानों से 31 दिसंबर से पूर्व फसल बीमा कराने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद के लिए भीड़ से यातायात बाधित
राठ। रामलीला मैदान के समीप स्थित क्रय विक्रय समिति में शनिवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद लेने के लिए किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अधिक भीड़ व वाहन होने से मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। समिति के प्रभारी मनमोहन यादव ने बताया कि शनिवार को साढ़े 5 सौ बोरी खाद बांटी गई है। भीड़भाड़ के चलते किसानों को असुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि खाद आने पर सोमवार को बांटी जाएगी। संवाद

मौदहा कस्बे के क्रय विक्रय केंद्र में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।

मौदहा कस्बे के क्रय विक्रय केंद्र में खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed