फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fertilizer distributed to farmers under police protection

क्रय विक्रय समिति में पुलिस के सामने वितरित हुई खाद

Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distributed to farmers under police protection
मौदहा। रबी फसल की बुवाई का समय नजदीक आते ही खाद के लिए मारामारी मची है। सोमवार को क्रय विक्रय समिति में खाद आने की खबर लगते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद दी गई।
विज्ञापन

नगर के क्रय विक्रय समिति व पीसीएफ में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं होने से किसानों के सामने खाद की समस्या है। सोमवार को क्रय विक्रय समिति में 600 बोरी डीएपी व 600 बोरी एनपीके खाद आने की भनक लगते ही क्रय विक्रय समिति में सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई। वहीं कुछ दबंग किसान धक्का-मुक्की से महिला किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के बवाल को देख केंद्र प्रभारी ने पुलिस बुला ली है। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित की गई।
विज्ञापन

इसके बावजूद सैकड़ों किसानों को खाद नहीं मिली। रामप्रसाद, गोरेलाल, विमल, वसीउल्लाह, सादिक, सफीक, प्रहलाद, रमेश व करिया समेत अन्य का कहना है कि वह सुबह से लाइन में लगे थे। लेकिन दबंग किसानों की धक्का-मुक्की के चलते खाद से वंचित रह गए। उन्होंने समिति के प्रभारी पर किसानों के मुंह देख खाद वितरण करने का आरोप लगाया है। क्रय विक्रय समिति के सचिव बालकृष्ण सिंह का कहना है कि उनकी समिति नगद रुपये पर खाद देती है। कहा पिछले वर्षो की अपेक्षा खाद की आपूर्ति कम हो रही है। कहा अभी तक 90 टन डीएपी व 350 टन यूरिया की बिक्री कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed