{"_id":"575717624f1c1b726d9c5565","slug":"fed-up-with-waterlogging-women-s-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से आजिज महिलाओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से आजिज महिलाओं का हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ कस्बे की पठानपुरा मोहल्ले में जलभराव से आजिज सैकड़ों महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंच हंगामा किया। हाथों में चूड़ियां लेकर पालिका अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं को देख मौजूद कर्मचारी खिसक गए तो महिलाओं ने कूलर जमीन पर पटक दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर पालिका में मौजूद टीएस से वार्ता कराई।
विज्ञापन
कस्बे के पठानपुरा नई बस्ती में पिछले दो माह जलभराव है। इसी समस्या को लेकर सात व 16 मई को मोहल्ले की महिलाओं ने ब्लाक के सामने राठ-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाया था। तब अधिकारियों ने 10 दिन के अंदरसमाधान करने की बात कह जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पालिका के ईओ आशुतोष द्विवेदी ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। अगले दिन पालिका के ठेकेदारों ने जलभराव वाले स्थान पर कच्चा मैटेरियल डाल दिया लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। मंगलवार सुबह मोहल्ले की आक्रोशित महिलाएं नगर पालिका कार्यालय जा धमकीं।
विज्ञापन
ईओ के न मिलने से महिलाओं ने विभिन्न विभागों में बैठे कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा। महिलाएं कैश डाक प्राप्त प्रेषण कमरे में घुस गई और हंगामा करने लगीं। वहां मौजूद आक्रोशित महिलाओं ने कमरे के बाहर रखे कूलर को जमीन पर पटक दिया। पालिका में मौजूद टीएस रामसेवक राम और सभासद शमीम खां ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
लेकिन महिलाएं तत्काल जलनिकासी की मांग पर अड़ गई। महिलाओं का हंगामा देख कर्मचारी भाग खडे़ हुए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के एसएसआई अमर सिंह ने महिलाओं की समस्या सुनकर शांत कराया। पुलिस ने टीएस से वार्ता की। टीएस ने पालिका के ईओ से वार्ता कर तत्काल समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। तब महिलाएं शांत हुई। बस्ती की कस्तूरी, प्रेमवती, रामकली, रहीसा, लक्ष्मी, गायत्री, क्रांति, अनीता, रानी, भूरी, उर्मिला, अनीता आदि ने बताया कि बस्ती की सड़क पर पिछले दो महीने से पानी भरा है। ईओ आशुतोष ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था के लिए काम शुरू करा दिया गया है।