फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers worried over failure to desilt canals.

Hamirpur News: नहरों की सिल्ट सफाई न होने से किसान चिंतित

Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried over failure to desilt canals.
पौथिया। बेतवा नदी से संचालित सहजना-सहुरापुर पंप कैनाल से जुड़ी पौथिया, कीरतपुर, कलौलीतीर, महमूदपुर, सहुरापुर और उजनेड़ी माइनरों की समय से सफाई न होने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि कई स्थानों पर नहरें कटी हैं। इनमें सिल्ट जमा हैं।
विज्ञापन

किसान नशीर अहमद, पूर्व प्रधान, ने बताया कि खेती में पलेवा का समय आ रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होगी लेकिन नहर विभाग की ओर से अभी तक सफाई शुरू नहीं की गई है। किसान राजेश यादव, लालाराम, बरदानी, मदन, सुरेश प्रजापति, पूर्व प्रधान विनोद सचान, रतीराम प्रजापति आदि ने नवागंतुक जिलाधिकारी अशोक कुमार से समय रहते नहरों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। अवर अभियंता प्रकाश पटेल ने बताया कि बारिश अभी समाप्त हुई है। नहरों में कई जगह बारिश का पानी भरा है जिससे सिल्ट सफाई में दिक्कत आ रही है। पानी सूखते ही सफाई का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed