{"_id":"6a89e76ea8940d82190b6c34","slug":"farmers-were-informed-about-modern-agricultural-practices-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144123-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो22एचएएमपी 31- युवा कौशल विकास मेले में स्टॉल लगाए महिलाएं। संवाद
-युवा कौशल विकास मंडल का स्थापना दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। युवा कौशल विकास मंडल का 12वां स्थापना दिवस शनिवार को भैंसता स्थित बुंदेलखंड इको गार्डन में मनाया गया। मुख्य अतिथि चित्रकूट के महंत डॉ. मदन गोपाल ने मेले और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर संस्था की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
प्रदर्शनी में मिलेट्स प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, बायो इनपुट, डेयरी एवं दुग्ध उद्यम, सिंचाई पाइप, स्वरोजगार सेवाएं, पोषण वाटिका, किसान पौधशाला, बीज बैंक, प्राकृतिक खेती और मल्टीलेयर फार्मिंग समेत आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के 38 स्टॉल लगाए गए। किसानों और युवाओं को आधुनिक कृषि पद्धतियों के साथ स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था सृजन के राकेश ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चित्रकूट के गोपाल और नाबार्ड हमीरपुर के जिला विकास प्रबंधक हरिओम सोनी रहे। यहां पर संस्था के सचिव मनोज कुमार, दीपराज, अवधेश, अरविंद, हरिओम, श्रीचंद्र, राजेश, द्रोण आदि रहे।