{"_id":"57e029704f1c1ba269a82830","slug":"farmers-thieves-and-defaulters-are-saying-bjp-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को चोर और विजय माल्या को डिफाल्टर कह रहे भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को चोर और विजय माल्या को डिफाल्टर कह रहे भाजपाई
सूरज साहू/मनोज द्विवेदी
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
चिकासी गांव के प्रधान के साथ राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के बीएनवी इंटर कालेज मैदान में हुई खाट सभा में राहुल गांधी मोदी पर जमकर बरसे। कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कहते हैं लेकिन वह आपके मन की बात सुनने आए हैं। बीजेपी के नेता सभा से खाट ले जाने वाले किसानों को चोर कह रहे हैं। जबकि विजय माल्या दस हजार करोड़ की चोरी करता है, तो उसे चोर नहीं बल्कि डिफाल्टर कहा जाता है। बोले, बुंदेलखंड को दिया गया करोड़ों का पैकेज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। गरीब किसान मजदूर को उसका लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वह दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन आज तक किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिला। उप्र में लाखों आंगनबाड़ी महिलाएं रो रहीं हैं। उनका आज तक एक रुपया नहीं बढ़ा। यहीं हाल आशा बहुओं का है। कहा कि विजय माल्या के पास दस हजार करोड़ काला धन है। मोदी उसे सफेद करने के लिए फेयर एंड लवली पकड़ा रहे हैं। पिछले ढाई साल में मोदी ने उद्योगपतियों का एक लाख 10 हजार करोड़ कर्जा का माफ किया। जबकि कांग्रेस 33 हजार करोड़ हर साल गरीब मजदूरों के रोजगार के लिए संचालित मनरेगा में डालती थी।
विज्ञापन
कहा कि हिंदुस्तान का किसान त्रस्त है और नरेंद्र मोदी मस्त हैं। मोदी ने कभी किसानों, मजदूरों और हिंदुस्तानी महिलाओं के साथ सेल्फी नहीं ली। जबकि विदेशों में सेल्फी लेने में माहिर हैं। कहा कि लाखों किसान इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। किसान अपना पसीना इस यात्रा को दे रहे हैं। वह नरेंद्र मोदी जैसे झूठे वादे करने वाले नहीं है। वह झूठ की राजनीति नहीं करते। उन्होंने काम करके दिखाया है। लोगों ने इस यात्रा को अपनी ताकत दे दी तो हम मिलकर आपका कर्जा माफ कराके दिखाएंगे। कहा कि जिस दिन दिल्ली और यूपी में कांग्रेस सरकार आई, 10 दिनों के अंदर वह किसानों का कर्जा माफ करके दिखा देंगे। जनसभा में क्षेत्रीय किसानों का राहुल गांधी ने दर्द जाना।
विज्ञापन