{"_id":"6aee2c745a69560b4307e66d","slug":"farmers-struggling-to-find-fertilizer-shopkeepers-selling-at-higher-prices-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147377-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाद के लिए भटक रहे किसान, अधिक दाम पर बेच रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाद के लिए भटक रहे किसान, अधिक दाम पर बेच रहे दुकानदार
विज्ञापन
फोटो 06 एचएएमपी 24- इंगोहटा सहकारी समिति में खाद के लिए बैठे किसान। स्वय
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। रबी फसलों की बोआई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं। सहकारी समिति इंगोहटा में पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक समिति से मात्र 399 किसानों को ही खाद वितरित की जा सकी है।
किसान अशोक कुमार मिश्रा, सिराज अली, रामकिशोर साहू, राम औतार, देवराज, वरदानी साहू, दुलीचंद, प्रमोद साहू का आरोप है कि समिति सचिव की हड़ताल के चलते खाद की आपूर्ति और वितरण प्रभावित रहा। वहीं निजी खाद विक्रेता किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
किसानों के मुताबिक 1350 रुपये निर्धारित मूल्य वाली खाद की बोरी 1750 से 1800 रुपये में बेची जा रही है। यानी प्रति बोरी 400 से 450 रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित मूल्य पर खाद मिली, लेकिन उनके जाते ही विक्रेताओं ने फिर मनमानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
किसानों ने खाद की पर्याप्त आपूर्ति कराने और अधिक कीमत वसूलने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। समिति सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में समिति में 200 बोरी खाद उपलब्ध है। आपूर्ति होते ही किसानों को खाद वितरित की जाएगी।