फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers should not burn stubble, get manure by donating it to the cowshed

Hamirpur News: किसान पराली जलाएं नहीं, गोशाला में दान देकर खाद प्राप्त करें

Sat, 02 Sep 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers should not burn stubble, get manure by donating it to the cowshed
हरदाेई। किसानों को नवीनतम कृषि पद्धति की जानकारी दी गई। आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि किसान पराली को खेत में न जलाएं। पराली दो, खाद लो योजना के तहत पराली को नजदीकी गोशाला में दान कर गोबर की खाद प्राप्त करें। इससे खेत की उपज शक्ति बढ़ेगी और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण व कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय मेला व प्रदर्शनी का कृषि फार्म पर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन किया। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं दी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बावन के तत्यौरा के प्रधान मुनीर को फार्म मशीनरी बैंक में ट्रैक्टर की चाभी, किसान दीप सिंह, सिवानंद को पावर स्प्रेयर मशीन, सुरेंद्र पाल सिंह, दिनेश चद्र अग्निहोत्री, मुकेश द्विवेदी, मोले शंकर व जुगराज सिंह को सोलर पंप के स्वीकृति पत्र, अनुज तिवारी, कांशीराम, रामविलास, अमर सिंह, जगतपाल को तोरिया मिनी किट बीज और महिला किसानों को मिलेट्स लोगो प्रिंटेंड थैला वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. अंजली साहू, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. एके तिवारी ने किसानों को विभागीय व कृषि की नवीनतम पद्धतियों की जानकारी दी। कृषक उत्पादक संघ के धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक द्विवेदी व पदाधिकारी व कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed