{"_id":"68e2b48eed3fece09c097e63","slug":"farmers-body-found-hanging-bank-employees-accused-of-threatening-him-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-131036-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फंदे से लटका मिला किसान का शव, बैंक कर्मियों पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फंदे से लटका मिला किसान का शव, बैंक कर्मियों पर धमकाने का आरोप
Sun, 05 Oct 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 21- मृतक लखन लाल। स्रोतः परिजन
राठ (हमीरपुर)। किसान का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। भाई ने बैंक कर्मियों पर ऋण चुकता करने के लिए दबाव बनाने व धमकाने का आरोप लगाया है।
नौरंगा गांव निवासी रामपाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके भाई लखनलाल (55) चारा काटने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद खेत पर तौलिया से बबूल के पेड़ पर शव फंदे से लटका मिला। बताया कि पिता किशोरी राजपूत ने गल्ला मंडी स्थित ग्रामीण बैंक से 1,20,000 रुपये का कर्ज लिया था। इसकी दोनों भाइयों को कोई जानकारी नहीं थी। चार साल पहले पिता की मौत हो गई थी।
आरोप है कि तीन अक्तूबर को बैंक से कुछ लोग वसूली के लिए घर पहुंचे। भाई लखनलाल पर कर्ज चुकता करने का दबाव बनाते हुए धमकाया। इससे आहत होकर उनके भाई ने आत्महत्या की है। बताया कि बैंक कर्मियों के जाने के बाद से ही वह गुमसुम रहने लगे थे। सही से खाना पीना भी नहीं करते थे। उनके नाम पर 15 बीघा कृषि भूमि है। इस वर्ष बारिश से फसल नष्ट हो गई थी। उनकी पत्नी कौशल्या, बेटे आतम (32) व ओमवीर (24) हैं। बेटी की शादी कर दी थी।
मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करेंगे। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक अमित अग्रवाल ने बताया कि गांव में दो लोगों के यहां क्रेडिट कार्ड टर्नओवर के लिए गए थे। लखन राजपूत के घर गए ही नहीं तो धमकाने की बात कहां से आती है। वहीं एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।