{"_id":"69232c1d0a7e8cbbafce97a99a4bd1c9","slug":"farmer-injured-by-the-attack-of-wild-pig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले से किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले से किसान घायल
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा क्षेत्र के जंगल से सटे गांव बैजेइस्लामपुर
विज्ञापन
में सोमवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सुअर ने हमला बोल दिया।
शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान लाठी डंडा लेकर दौड़े, तब सुअर भागा।
हालत गंभीर होने पर किसान को सीएचसी से सदर अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर
दिया गया।
बैजेइस्लामपुर (मलहरा) गांव के किनारे जंगल से सटा है। जंगल में बड़ी संख्या में जंगली सुअर हैं। जो फसलों को खाने के लिए जंगल से निकलकर खेतों में घूमते रहते हैं।
फसलों को नष्ट कर रहे जंगली जानवरों से बचाने को किसान खेतों में सारा समय बिताने को मजबूर हैं। मौजूदा समय में किसानों ने खरीफ में तिल और ज्वार की फसलें बोई हैं। 15 दिन बाद बरसात होने से किसानों में खुशी है।
इसके चलते किसान सुबह से ही खेतों में फसलों को देखने निकल रहे हैं। खेत में खड़ी फसल देखने मलहरा निवासी किसान पप्पू (40) पुत्र विश्वनाथ अपने भाई नंदराम क ो लेकर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे खेतों पर गया।
उसके पीछे उसक ा पालतू कुत्ता भी था। खेत में फसल नष्ट कर रहे जंगली सुअर को देख कु त्ते ने भौंकना शुरू कर दिया तो जंगली सुअर ने पप्पू पर हमला बोल दिया। सदर अस्पताल में नंदराम ने बताया कि घटना के समय वह कुछ दूर था।
चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान लाठी डंडा लेकर दौड़े तो जंगली सुअर भाग गया। घायल को इलाज के लिए तुरंत कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेजा, लेकिन वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।