फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   farmer died due to shock

सदमे से किसान की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to shock
 क्षेत्र के चंदपुरवा गांव में बर्बाद फसल देखकर सदमा लगने से एक किसान की मौत हो गई। उसने बैंक और साहूकारों से चार लाख कर्ज ले रखा था। इसे चुकाने की चिंता सता रही थी। मृतक की छोटी बेटी ने उसका दाह संस्कार किया।
विज्ञापन


चंदपुरवा गांव निवासी दिलीपचंद्र कुशवाहा (55) ने 18 बीघे जमीन में गेहूं और लाही की फसल बोई थी। लेकिन सूखे के कारण गेहूं की फसल सूख गई। वहीं सरसों की फसल माहू कीट लगने से नष्ट हो गई। रविवार सुबह दिलीपचंद्र खेतों पर गया और फसल देखकर दोपहर एक बजे घर लौटा।
विज्ञापन


 उसने पत्नी शांतिदेवी से फसलें बर्बाद होने की बात कही और वहीं बेहोश हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की विवाहिता पुत्री कंचन कुशवाहा ने बताया कि वह तीन बहने हैं। छोटी बहन अंकिता शादी योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से डेढ़ लाख का केसीसी बनवाया था। जबकि क्षेत्रीय सहकारी समिति से खाद बीज के लिए 15 हजार रुपये कर्ज लिया। फसलें खराब होने के कारण बेटी की शादी के लिए करीब ढाई लाख रुपये कर्ज साहूकारों से लिया। कर्ज चुकाने और बेटी की शादी की चिंता के कारण सदमा लगने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने छोटी बहन अंकिता की पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। अंकिता ने ही पिता का दाहसंस्कार किया।


आंवले के वृक्ष के पास अंतिम संस्कार की इच्छा पूरी
भरुआसुमेरपुर। मृतक किसान दिलीपचंद्र कुशवाहा की दो पुत्रियों कंचन और आराधना की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी अंकिता ने कहा कि वह पिता को मुखाग्नि देकर पुत्र का फर्ज निभाएगी। अंकिता ने बताया कि उसके पिता की इच्छा के अनुसार खेतों में आंवले के वृक्ष के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed