{"_id":"60ba663d8ebc3ee4a355b2f2","slug":"farmer-committed-suicide-by-hanging-hamirpur-news-knp632246495","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मृतक नवल (फाइल फोटो)।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर। खेत में जुताई करने गए किसान ने संदिग्ध हालात में नीम के पेड़ में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। चचेरे भाई ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के निवादा गांव निवासी नवल गुप्ता (26) ने शुक्रवार की शाम चार बजे अपने खेत में खड़े नीम के पेड़ में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। वह पिता की अकेली संतान था, जो अविवाहित था। पड़ोसियों ने बताया कि खेती किसानी कर परिवार की देखभाल करता था। बताया कि मृतक के पिता के हिस्से में लगभग 12 बीघा खेती है।
इसके साथ खेती बलकट भी लेता था। कहा कि शुक्रवार की सुबह खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर गया था। वहीं खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर खड़ा कर नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह अपने ट्यूबवेल नहीं पहुंचा तो उनका चचेरा भाई राजू खेत पहुंचा, जिसने मृतक को पेड़ से लटका पाया।
विज्ञापन
मृतक के पिता रामशंकर गुप्ता का कहना है कि उनकी किसी से न तो कोई रंजिश है और न ही ऐसी कोई वजह समझ आती है। जिससे उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। कहा कि मौत की कारण संदिग्ध लग रहा है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।