{"_id":"64a85a839aba1c0fe40753f4","slug":"farm-ponds-filled-with-rain-hamirpur-news-c-223-sknp1030-340-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: झमाझम बारिश से लबालब हुए खेत तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: झमाझम बारिश से लबालब हुए खेत तालाब
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसून बारिश के चलते खेत तालाब लबालब हो गए। वहीं लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। शुक्रवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब छकाया। तेज धूप निकलने व हवाएं शांत होने से गर्मी ने अपना असर दिखाया। जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। वहीं पांच बजे के बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने लोगाें को राहत दी। जिले में 50 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं तेज बारिश व आंधी के चलते कई घर जमींदोज हो गए।
मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। शुक्रवार को जिले में 50 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से लोगों को जहां भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। वहीं खेती बाड़ी का कार्य प्रभावित है। खेतों में ताव न मिलने से किसान खरीफ फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।
हालांकि धान की रोपाई के लिए मौसम मुफीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जिले 50 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। सारा दिन भीषण गर्मी व उमस से लोग बेचैन नजर आए। वहीं शाम करीब पांच बजे से मौसम खुशगवार हो गया। ठंड हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश ने साफ सफाई की पोल खोलकर रख दी। कई घर जमींदोज हो गए। जगह-जगह बजबजाती नालियां पानी से उफनाती नजर आई। वहीं शहर के वार्ड नंबर आठ में जलनिकासी न होने से जलभराव की स्थित बनी हुई है।