फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Family mourns after death of Kabrai Head Constable

Hamirpur News: कबरई हेड कांस्टेबल की मौत के बाद परिवार में मातम

Sat, 29 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Family mourns after death of Kabrai Head Constable
हमीरपुर। कबरई थाना के हेड कांस्टेबल नंद किशोर पांडेय की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन और जिला अस्पताल परिसर में मातम का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस टीम ने उनके शव को पैतृक गांव चनहट, थाना राजापुर (चित्रकूट) ले जाकर पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। पत्नी और बच्चों की दहाड़ें सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे हेड कांस्टेबल नंद किशोर पांडेय चरखारी मेला ड्यूटी पूरी करके बाइस से हमीरपुर लौट रहे थे। चंदौली तीर के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनकी पत्नी संध्या पांडेय दोनों बेटों पार्थ (13) और कृष्ण (6) को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। जैसे ही पत्नी की नजर शव पर पड़ी, वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद महिला सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह परिवार को संभाला। मृतक ही परिवार का मुख्य सहारा थे और पूरा परिवार पुलिस लाइन हमीरपुर में रहता था। कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed