{"_id":"6117ca458ebc3ee0737521b0","slug":"explanation-sought-from-absent-officers-in-district-panchayat-meeting-hamirpur-news-knp646179660","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में बोर्ड की बैठक में जानकारी देती अध्यक्ष जिपं जयंती राजपूत। स?
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फहमीरपुर। जिला पंचायत परिसर स्थित झलकारी बाई सभागार में अध्यक्ष जयंती राजपूत की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें कई अधिकारी नहीं आए। इस पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिला पंचायत को वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त होने वाले शासकीय अनुदान में पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वां वित आयोग के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड फंड से प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना पर अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने जानकारी दी। बैठक में कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। जिलानिधि में उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्यों की कार्य योजना पर चर्चा के बांद अनुमोदित किया गया।
जिला पंचायत के स्वामित्वाधीन भूमि पर मुस्करा, छानी व बिवांर में नई दुकानों के साथ सदर में होने वाले निर्माण कार्य पर चर्चा के उपरांत अनुमोदन किया। बैठक में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सदस्यों में हरिओम सिंह सेंगर, अनुज कुमार, वासुदेव सिंह, अंजु पाल, रामदुलारी, सुमन, सुनीता रानी, संध्या, विमलेश कुमारी, दीपा देवी, मदन कुमार, ब्लाक प्रमुख कुरारा आशीष कुमार, मौदहा ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी, मुस्करा ब्लाक प्रमुख वीरनारायन, राठ ब्लाक प्रमुख रामदुलारी, सरीला ब्लाक प्रमुख चंद्रिका, गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार व सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य भी मौजूद रहे।