फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Explanation from the technical team and instructions for action on the executive organization

तकनीकी टीम से स्पष्टीकरण व कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई के निर्दश

Sat, 14 Aug 2021 07:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Explanation from the technical team and instructions for action on the executive organization
कुछेछा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक के कुछेछा एवं पारा रैपुरा गांवों में नवनिर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के भवनों का शनिवार को डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची। दोनों भवनों की गुणवत्ता सही न मिलने पर तकनीकी जांच करने वाली टीम से स्पष्टीकरण लेने और कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने कुछेछा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में पाया कि फर्श कई जगह टूटी है। दीवार में दरार के साथ फिनिशिंग सहित कई खामियां मिलीं। इसी प्रकार पारा रैपुरा गांव के नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल की गुणवत्ता में कई कमियां मिलीं। निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री प्रयोग न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई और निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कांच के ग्लास में सीमेंट, बालू आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया। भवन हैंडओवर होने से पहले तकनीकी जांच करने वाली टीम से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था पर भी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट 12 के इंजीनियर तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed