{"_id":"680145418537d6b9c00727b0","slug":"experts-will-give-knowledge-to-the-candidates-of-cm-abhyudaya-coaching-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-123379-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सीएम अभ्युदय कोचिंग के अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ देंगे ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सीएम अभ्युदय कोचिंग के अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ देंगे ज्ञान
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के युवाओं को सिविल सेवा के साथ नीट और जेईई में सफलता के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इस कोचिंग में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए तैयारी चल रही है, नवीन सत्र में विषय विशेषज्ञ ही यहां प्रशिक्षण देते नजर आएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से शहर के राजकीय महिला डिग्री काॅलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए यहां तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शासन के आदेश पर यहां सिविल सेवा के साथ ही जिले के शिक्षित युवाओं को सिविल सेवा के साथ, नीट और जेईई की तैयारी कराई जाएगी।
शासन की ओर से नवीन सत्र में प्रशिक्षक के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। नई गाइड लाइन के आधार पर विज्ञप्ति जारी कर प्रशिक्षकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में तैनात अधिकारी भी प्रति सप्ताह एक क्लास लेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए नवीन सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए शासन से जारी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक सत्र केे कम से कम 50 आवेदन होने पर विशेषज्ञ शिक्षक तैनात किया जाएगा।