फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   exam,hamirpur,eduaction

पीईटी में 327 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
exam,hamirpur,eduaction
हमीरपुर। जिले के 16 केंद्रों में पीईटी नकल विहीन कराई गई। शहर के छह केंद्रों में 327 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही। वहीं जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा, श्रीविद्या मंदिर कालेज, सरदार पटेल व इस्लामिया कालेज में दो पॉलियों में परीक्षाएं हुईं। सुबह पाली में जीजीआईसी में पंजीकृत 336 परीक्षार्थियों में 29 व शाम की पाली में 336 में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी में सुबह 336 में 31 व शाम को 336 में 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस्लामिया में सुबह पाली में पंजीकृत 264 में 26 अनुपस्थित रहे। शाम पाली में 264 में 24 परीक्षार्थी नहीं आए। श्री विद्या मंदिर में 528 में 54 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

शाम पाली में पंजीकृत 528 में 42 नहीं आए। इसी प्रकार सुबह पाली में पंजीकृत 336 में 23 परीक्षार्थी व शाम पाली में पंजीकृत 336 में 33 परीक्षार्थी नहीं आए। सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश के पूर्व सैनिटाइज व मास्क लगाकर प्रवेश दिया गया। मौदहा संवाद के अनुसार तीन केंद्रों में पीईटी हुई। गांधी इंटर कॉलेज में 336 में 305 व दूसरी पाली में 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नेशनल इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 336 परीक्षार्थियों में 32 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। नगर के रहमानिया इंटर कालेज में पंजीकृत 432 में 42 परीक्षार्थी नहीं आए। तीनों केंद्रों में एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ रवि प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी विशेष सचिव विजय शंकर सिंह ने निरीक्षण किया।
बीमार परीक्षार्थी को अस्पताल भेजा
प्रारंभिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को लेकर बस स्टैंड में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। छात्रों का हुजूम वाहन को लेकर भटकते नजर आए। शहर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में सुबह की पाली में परीक्षा दे रहे हरपालपुर जनपद छतरपुर (मध्य प्रदेश) का परीक्षार्थी राघवेंद्र कुशवाहा एक घंटेे परीक्षा देने के बाद अचानक बीमार हो गया। शिक्षक उसे सदर अस्पताल ले गए। परीक्षार्थी ने बताया उसका शरीर सुन्न हो गया, आंखों में धुंधला पन होने व सिर चकराने के साथ हाथ-पैर कांपने लगे थे।

72 प्रतिभागियों ने छोड़ी पीईटी
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के दो इंटर कॉलेजों में पीईटी में 72 प्रतिभागी अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दोनों पारियों में 480 प्रतिभागी पंजीकृत थे। जिसमें 449 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसी तरह श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में 432 प्रतिभागी पंजीकृत थे। जिसमें 391 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल हुए। यहां पर दोनों पॉलियों में 41 प्रतिभागी अनुपस्थित रहे। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed