{"_id":"6123ce5e8ebc3e799a40b46f","slug":"exam-hamirpur-eduaction-hamirpur-news-knp6477150104","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 केंद्रों में 5357 परीक्षार्थी देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 केंद्रों में 5357 परीक्षार्थी देंगे पीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मंगलवार को होने वाली प्रारंभिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। जिले के 16 केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें शहर में पांच, मौदहा व मुस्करा में तीन-तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सुबह व शाम मीटिंग में कुल पंजीकृत 5357 परीक्षार्थी हैं।
डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा ने बताया मंगलवार को पीईटी कराने के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। शहर के पांच केंद्र सरदार पटेल इंटर कालेज, श्री विद्या मंदिर, जीजीआईसी, जीआईसी व इस्लामियां कालेज हैं। कहा परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में शासन की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगाई जाएगी। कहा परीक्षा सुबह व शाम दोनों पाली में होनी है।
जिसमें दोनों पाली में 5357 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बिवांर संवाद के अनुसार पीईटी के लिए विकास खंड क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीएनवी चिल्ली के राकेश कुमार मौर्य ने बताया 16 कमरों में परीक्षा होगी। हीरानंद बिवांर के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर पाठक ने बताया 17 कमरों में व्यवस्था की गई है। लोदीपुर निवादा स्थित भस्मानंद इंटर कालेज के इंचार्ज प्रधानाचार्य नरेशचंद पाल ने बताया 13 कमरों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होंगी।