फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Every hand will get employment, only then will the development of the country

हर हाथ को मिलेगा रोजगार तभी देश का होगा विकास

Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Every hand will get employment, only then will the development of the country
कुछेछा राजकीय महाविद्यालय में आवेदन करने के लिए लाइन में खड़े अभ्यर्थी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिलास्तरीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन गुरुवार को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में सैकड़ों युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप मेले में जिले के सरकारी विभाग पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, मौदहा बांध, लघु सिंचाई विभाग के अलावा निजी व्यावसायिक/औद्योगिक संस्थान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के संस्थानों ने भाग किया। चयनित युवाओं को एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ-साथ 2500 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र मिलेगा, जो आईटीआई के समकक्ष माना जाएगा।
विज्ञापन

मेले में 670 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 100 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष 96 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। जिले की 11 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों एवं चार सरकारी अधिष्ठानों ने हिस्सा लिया। जिसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर आपरेटर, आटोमोबाइल टेक्नीशियन, डाटा इंट्री आपरेटर, ट्रवल्स व टूरिज्म आपरेटर आदि ट्रेडों से संबंधित अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. चंद्रभूषण, एसपी कमलेश दीक्षित और चेयरमैन कुलदीप निषाद मौजूद रहे। मेला प्रभारी सीडीओ विकास मिश्रा, प्रधानाचार्य आईटीआई मुकेश कुमार सिंह, प्राचार्य महाविद्यालय डॉ. वंदना, सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सुमेरपुर कस्बा निवासी कुशी ओमर इंटर तक की शिक्षा पूरी कर चुकी हैं। पहली बार रोजगार मेले में प्रतिभाग करने आई कुशी ने बताया कि पढ़ाई के साथ छोटा मोटा रोजगार मिल जाए तो मां-बाप का बोझ हल्का हो जाएगा।

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दिपाली यादव ने बताया कि योगी सरकार हर हाथ को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन करा रही है। इससे बेरोजगारों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। इलेक्ट्रीशियन के लिए आवेदन किया है।

कुशी ओमर।

कुशी ओमर।- फोटो : HAMIRPUR

दिपाली यादव।

दिपाली यादव।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed