{"_id":"64eb9b4b44e44bfefa0eb513","slug":"enforcement-team-took-12-food-samples-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-2243-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्रवर्तन टीम ने खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्रवर्तन टीम ने खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लिए
Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
राठ। नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी की। विभिन्न दुकानों से कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य रामअवतार सिंह यादव ने बताया रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई की गई। जिसमें राठ में पड़ाव चौराहे से बीकानेर मिष्ठान भंडार में बर्फी, पंचमेवा बर्फी, चमचम, अंजीर बर्फी, हरा मटर नमकीन के नमूने भरे।
आंबेडकर चौराहा स्थित दादी दूध डेयरी से पनीर, दही व घी का नमूना लिया। मां पीतांबरा डेयरी उरई के टैंकर से दूध का नमूना भरा, उमरिया के प्रहलाद से बेसन के लड्डू व समोसा का नमूना लिया। जयराम की दुकान से पेड़ा, पंकज की दुकान से मिल्क केक के नमूने लिए। कहा सभी नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। टीम में मनोज कुमार जायसवाल, नंदलाल गुप्ता, भैयालाल प्रजापति, रामसेवक यादव, विपुल दीक्षित रहे।