फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Electronics business shines, big screen LED out in World Cup

Hamirpur News: चमका इलेक्ट्रॉनिक कारोबार, विश्व कप में बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी की बहार

Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Electronics business shines, big screen LED out in World Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहक एलईडी टीवी, फ्रिज, आरओ, वाशिंग मशीन, झालर, लेजर लाइट, इलेक्ट्रॉनिक दीपक, पट्टा वायर लाइटों को अधिक खरीद कर रहे हैं। दुकनदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानों में माल का भंडारण कर रखा है। दुकनदारों को इस दिवाली 10 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। वहीं विश्व कप के दौर में युवा क्रिकेट प्रेमियों में बड़ी स्क्रीन वाली एलईडी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
धनतेरस से दिवाली तक तीन दिन इलेक्ट्रॉनिक बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद के चलते दुकनदारों ने स्टॉक किया हुआ है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकनदारों ने दुकानों की सजावट भी की है। शहर के किंग रोड स्थित महेश इनवर्टर के मालिक महेश ने बताया कि झालर, लेजर लाइट, इलेक्ट्रॉनिक दीप 50 रुपये से लेकर एक हजार तक की कीमत के हैं जबकि पट्टा वायर लाइट 3500 से लेकर 4000 रुपये कीमत की है।
विज्ञापन

बताया कि अभी तक आठ पट्टा वायर लाइट बिक चुकी हैं। कहा कि इस दिवाली अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दुकनदार अमित गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों में 14 वाशिंग मशीन, आठ एलईडी टीवी, 12 फ्रिज व आरओ की बिक्री हुई है। कहा कि 10 से 55 हजार तक की कीमत की वाशिंग मशीन, आठ से 35 हजार कीमत का आरओ, सात से एक लाख कीमत की एलईडी टीवी व 12 से डेढ़ लाख कीमत की फ्रिज दुकान में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सभी सामान की खरीद पर 500 से लेकर एक हजार कीमत तक का आकर्षक उपहार भी दिया जा रहा है। कहा कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छे कारोबार की आशा है।
--------------
वर्जन
बीमारियों ने लोगों की तोड़ दी कमर दुकनदारों का कहना है कि इस बार भी बाजारों पर बीमारियाें का असर रहेगा। कहा कि दुकानों पर हो रही बुकिंग व बिक्री के हिसाब से जिले भर में करीब एक करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद है। शहर में करीब 20 व जिले भर में करीब 200 इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें हैं।
--------------
ग्राहकों को मिल रहे ऑफर
दुकनदार ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दे रहे हैं। नगद भुगतान पर दो प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। कुछ दुकनदार चांदी के सिक्के तक गिफ्ट में देने का ऑफर दिया है। एलईडी टीवी वालों ने तीन साल की अतिरिक्त निशुल्क वारंटी का ऑफर दे रहे हैं।

----------------------
धनतेरस पर बाजार सजकर तैयार

भरुआ सुमेरपुर। धनतेरस पर्व के मद्देनजर पूरा बाजार सजकर तैयार हो गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों के पसंद के आइटम बाजार में उतारे हैं। शुक्रवार को करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कस्बे का बाजार धनतेरस पर्व के चलते सजकर तैयार हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी, बर्तन, कपड़े से बाजार चमक उठा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी धनतेरस पर्व पर करोड़ों का व्यापार होगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed