फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   electricity,civic,hamirpur news

जर्जर केबल व लो वोल्टेज से आक्रोश

Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,hamirpur news
राठ। नगर के कोटबाजार मोहल्ले में आए दिन बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप रहती है। वहीं लो वोल्टेज से पंखा व कूलर शोपीस बने हैं। सभासद व मोहल्ले वासियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या निस्तारण की मांग की है। कोटबाजार से नगर पालिका सभासद मो. अलीम खान, चंद्रप्रकाश, राशिद खान, राहत खान, खालिक खान आदि ने बताया उनके मोहल्ले से विद्युत विभाग को सबसे ज्यादा राजस्व जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद विभागीय अधिकारी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रानी गेट के अंदर मानक के अनुरूप केबल नहीं डाली गई है। सभासद ने कहा कोटबाजार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। जलती केबल टूटकर सड़क पर गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। भीषण गर्मी में विद्युत अव्यवस्था से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एसडीओ विद्युत को ज्ञापन सौंपते हुए खराब केबल बदलवाने व कम वोल्टेज की समस्या से निजात की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed