फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   election

एक भी प्रत्याशी ने नहीं दिया चुनाव खर्च का ब्योरा

Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
election
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों में से अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। इसी को देखते जमानत राशि की भी मांग नहीं की है। तीन माह के अंदर जमानत राशि का ब्योरा न देने पर करोड़ों रुपये की धनराशि अपने आप जब्त हो जाएगी। वहीं जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित समय सीमा बीतने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान के 330, क्षेत्र पंचायत के लिए 433, जिला पंचायत 17 व ग्राम पंचायत सदस्य 4182 पदों के लिए चुनाव 26 अप्रैल को कराए गए थे। दो मई को मतगणना के बाद शेष रिक्त रह गए पदों पर जून के पहले सप्ताह में चुनाव कराया गया। नियमानुसार नामांकन के दौरान जमा होने वाली जमानत राशि वापस लेने के लिए प्रत्याशियों को तीन महीने का समय दिया जाता है। तय सीमा के अंदर खर्च का ब्योरा देकर प्रत्याशी जमानत राशि को वापस किए जाने का अनुरोध कर सकते हैं। लेकिन जिले में अब तक एक भी प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। इधर अधिकारी भी समय बीतने का इंतजार कर रहे हैं। तय समय पर लोगों ने खर्च ब्योरा न दिया तो सरकार को करोड़ों का फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला का कहना है कि चुुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को मतगणना के दिन से तीन माह का समय दिया जाता है। अभी तक जिले में किसी भी प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा नहीं दिया और न ही जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन किया है। समय सीमा के अंदर ब्योरा न देने और आवेदन न करने पर जमानत राशि जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदवार जमा जमानत राशि
प्रधान पद (अनारक्षित) दो हजार रुपये, प्रधान पद (आरक्षित) एक हजार रुपये, बीडीसी (अनारक्षित) दो हजार रुपये, बीडीसी (आरक्षित) एक हजार रुपये, पंचायत सदस्य (अनारक्षित) पांच सौ रुपये, पंचायत सदस्य (आरक्षित) ढाई सौ रुपये निर्धारित है।
पदवार खर्च की सीमा
जिला पंचायत सदस्य 1.50 लाख रुपये, ग्राम प्रधान 75 हजार रुपये, बीडीसी - 75 हजार रुपये, सदस्य ग्राम पंचायत 10 हजार रुपये खर्च की सीमा निर्धारित की गई है।
जिला स्तरीय कमेटी गठित
हमीरपुर। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित किए जाने का प्रावधान किया है। इसमें सीडीओ व वरिष्ठ कोषाधिकारी सदस्य नामित हैं। कहा कि सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत पदों के सामान्य निर्वाचन अप्रैल 2021 के निर्वाचन व्यय का अनुश्रवण जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। कहा कि रिटर्निंग आफीसर द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर पर अपना व्यय लेखा तैयार करेंगे। सभी प्रत्याशियों द्वारा विलंबतम दो अगस्त तक व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित कोषागार कार्यालय में जांच के लिए उपलब्ध कराएं।

प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायतों का ब्योरा सहायक कोषाधिकारी उमेश गुप्ता, मौदहा ब्लाक के लिए कोषागार लेखाकार ओम प्रकाश गुप्ता, सुमेरपुर के लिए रोकड़िया अनूप कुमार, कुरारा के लिए कोषागार लेखाकार प्रेमी प्रजापति, मुस्करा के लिए कोषागार लेखाकार पवन कुमार, राठ के लिए कोषागार लेखाकार अभिराम तिवारी, गोहांड के लिए कोषागार लेखाकार कौशल किशोर, सरीला के लिए कोषागार लेखाकार अजीत कुमार श्रीवास्तव को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed