{"_id":"6a400e2850aeefec120c0e58","slug":"elderly-man-left-bloodied-by-village-heads-brother-and-his-associates-following-a-feud-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-141861-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रंजिश में प्रधान के भाई ने साथियों संग बुजुर्ग को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रंजिश में प्रधान के भाई ने साथियों संग बुजुर्ग को किया लहूलुहान
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 05- सायर गांव में लहूलुहान हालत में अधेड़। संवाद
बिवांर। पुरानी रंजिश में प्रधान के भाई ने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को छानी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रधान के भाई समेत तीन पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के सायर गांव निवासी पीड़ित राजेंद्र विश्वकर्मा का प्रधान और उसके सहयोगियों से पुराना विवाद चल रहा था। पीड़ित के अनुसार शनिवार सुबह वह गाय को खेत की तरफ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान प्रधान के भाई मनोज, उसके साथी राजेश और भोला ने उसे रास्ते में रोककर डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हलका इंचार्ज विजयबहादुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।
बीते कुछ माह पूर्व राजेंद्र ने ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी जबकि आरोपी एक आरोपी की बेटी ने शिकायतकर्ता के बेटे के खिलाफ अश्लीलता करने की शिकायत की थी। इसी खुन्नस के चलते आरोपियों ने मारपीट की है। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।