फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight teachers suspended

आठ टीचरों को किया निलंबित

Fri, 18 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Fri, 18 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eight teachers suspended
वर्ष 2015-16 को उन्नयन वर्ष मनाने को लेकर 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से शिक्षा विभाग खासा चौकन्ना है। इसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तीन विकास खंडों के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच प्रधानाध्यापक और तीन सहायक  टीचर गैरहाजिर मिले। बीएसए ने सभी आठ टीचरों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आगामी 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर खासकर बेसिक शिक्षा विभाग कुछ ज्यादा सतर्क दिख रहा है। इसको लेकर बेसिक शिक्षाधिकारी व खंड शिक्षाधिकारियों ने सुमेरपुर, मुस्करा व गोहांड विकासखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिससे मुस्करा कस्बे में प्राथमिक विद्यालय तृतीय बंद मिला।
विज्ञापन


जिस पर वहां के  प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार व सहायक अध्यापक ममता राजपूत को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड़ेहीलोधन में प्रधानाध्यापक रामप्रसाद के देरी से पहुंचने पर निलंबित किया है। वहीं इसी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को निरीक्षण किया गया, तब इसके बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक रामरूप पाठक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय दामूपुरवा 2.45 बजे पर बंद मिला। जिस पर यहां के प्रधानाध्यापक नृपत सिंह को निलंबित किया गया है। बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि इस विद्यालय में परीक्षाएं भी नहीं कराई गई हैं।


इसी तरह गोहांड विकासखंड के नंदना गांव के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका मालती देवी, प्राथमिक विद्यालय अमूंद की सहायक अध्यापक हीरादेवी व उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रिगवारा कला के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभुदयाल के अनुपस्थित मिलने पर इनके निलंबित की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि सुमेरपुर विकास खंड के 17 विद्यालयों के निरीक्षण में सभी संचालित मिले। इस कार्यवाही से लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed