फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight sick from eating stale food

बासी खाना खाने से आठ बीमार

Fri, 13 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Eight sick from eating stale food
बासी खाना खाने से मौत - फोटो : self

गोहांड में बासी खाना खाने से एक ही परिवार के तीन लोग उल्टी, दस्त से बेहाल हो गए। बुधवार की रात गोहांड निवासी मजरीना पत्नी हफीज, साबरा पत्नी कबीर, रीना की अचानक हालत खराब हो गई। जिन्हें कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, कसबा खेड़ा गांव में उल्टी, दस्त से एक 10 वर्षीय मासूम मुस्कान पुत्री अहसान की हालत खराब होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की चिकित्सक डा. आरपी वर्मा ने बताया कि गांव में चिकित्सकीय टीम इलाज कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के नदेहरा गांव में बासी दाल खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त की शिकायत होने पर सभी को कस्बे की पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव निवासी बालेंद्र के घर पर बुधवार को मटर की दाल बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाल को देर शाम बालेंद्र के साथ पत्नी लक्ष्मीदेवी (35), पुत्री विमलेश (15), पुत्र दिलीप (11) तथा राजकुमार (6) ने खाया। जिससे यह सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए और सभी को उल्टी, दस्त शुरू हो गए। जिन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया।


बालेंद्र ने बताया कि मटर की दाल खाने से ही वह लोग बीमार हुए हैं। पीएचसी के चिकित्सक डा. अभिजीत शर्मा, डा. कादिरी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के चलते सभी की हालत बिगड़ी है। इलाज के बाद हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने साफ-सफाई के साथ ताजा भोजन करने को कहा और पानी को ढककर रखने की बात मरीजों को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed