फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight houses burnt, millions of property destroyed

आठ मकान जले, लाखों की संपत्ति नष्ट

Tue, 02 May 2017 10:52 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Tue, 02 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Eight houses burnt, millions of property destroyed
बक्छा गांव में आग। - फोटो : amarujala
सिसोलर थानाक्षेत्र के बक्छा गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे आग लगने से आधा दर्जन से अधिक मकान जल गए। इसमें लाखों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी। आग बुझाने के लिए अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। दो घंटे बाद आई दो मशीनों ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया।
विज्ञापन


गांव के कोटेदार राजबहादुर के भाई, बेटे व अन्य परिजनों के एक स्थान अगल बगल घर हैं। रात में राजबहादुर के मकान में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया। तभी गांव के लोग इसे बुझाने के लिए टूट पड़े। गांव के लोग पीने के लिए नदी से पानी लाते हैं। आग बुझाने के लिए पानी मुहैया नहीं था। अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। जब तक यह आग लगातार फैलती गई।
विज्ञापन



यहां तक इससे कई मकान आग की चपेट में आ गए। दो घंटे बाद हमीरपुर मुख्यालय से आग बुझाने की मशीन पहुंच सकीं तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व विभाग के आंकलन के मुताबिक इससे राजबहादुर का करीब 86 हजार, उसके पुत्र रामबहादुर का 30 हजार, भाई जगतपाल का 92 हजार, पुत्री वासना का 26 हजार, भाई जगरूप सिंह का 20 हजार, नरेंद्र का 88 हजार, शमशेर सिंह 20 हजार, करन सिंह पुत्र जगत सिंह का 80 हजार, अजीत पुत्र नरेंद्र का 38 हजार की क्षति का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed