{"_id":"577d4dae4f1c1b6e697fbd6e","slug":"eid-today-113-will-offer-prayers-at-shrines","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, 113 इबादतगाहों पर होगी नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, 113 इबादतगाहों पर होगी नमाज
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गश्त करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले की 16 ईदगाहों व 97 मस्जिदों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक ईदगाह पर एक इंस्पेक्टर, दस एसआई व 50 सिपाहियों को तैनात किया गया है। इसी प्रकार हर मस्जिद पर एक एसआई के साथ दस सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बांदा से एक प्लाटून पीएसी व 75 सिपाही अतिरिक्त बुलाए गए हैं। उधर, ईद की तैयारियों का दौर बुधवार देर रात तक चला। खरीदारों की भीड़ बाजारों में सुबह से दिखी।
विज्ञापन
मंगलवार को चांद न दिखाई देने पर रोजदारों ने माहे रमजान के 30 रोजे पूरे करने के बाद ईद मनाने की तैयारी शुरू कर दीं। ईद के त्योहार को लेकर बुधवार को बाजार खासा गुलजार रहा। दुकानों पर मेवा, सेंवई आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।वहीं, रेडीमेड की दुकानों में कपड़ा खरीदने के लिए महिलाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
उधर, ईद की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए हैं। एएसपी बीके मिश्रा ने बताया कि जिले में 16 ईदगाह व 97 जामा मस्जिदों समेत कुल 113 इबादतगाहों पर ईद की नमाज अदा कराई जाएगी। प्रत्येक ईदगाह में एक इंस्पेक्टर, 10 एसआई व 50 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
इसी प्रकार हर मस्जिद में एक एसआई व 10-10 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें एक प्लाटून पीएसी व 75 सिपाही बांदा सेे मिले हैं। इसके साथ ही जिले के थानों, पुलिस लाइंस, एसपीओ कार्यालय व अन्य स्थानों का पर्याप्त पुलिस फोर्स उनके पास है। सभी की ड्यूटी लगा दी गई हैं। सभी थानाध्यक्षों व सीओ को निर्देशित किया है कि वह लोग कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहें।
कहां कितने बजे होगी नमाज
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे पेश इमाम हाफिज अब्दुल रशीद कुरैशी नमाज अदा कराएंगे। जबकि सूफीगंज स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम हाफिज इफ्तिखार रजा सुबह 8:30 बजे नमाज अदा कराएंगे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार, ईद की नमाज 8:30 बजे ईदगाह में अदा की जाएगी। जानकारी शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती ने दी। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी।
ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम शेफउल्ला नमाज अदा कराएंगे। जबकि बड़ी पुलिया के पास स्थित आयशा मस्जिद में पेश इमाम हाफिज सगीर 8:45 बजे नमाज अदा कराएंगे। ईदगाह के पीछे मक्का मस्जिद में हाफिज रकीमउद्दीन 7:45 बजे नमाज अदा कराएंगे। इसके अलावा इंगोहटा, पत्यौरा, बिदोखर, पलरा, टेढ़ा, मुंडेरा व चंदपुरवा में ईद की नमाज अदा की जाएगी।