{"_id":"56f971124f1c1b8d1bf0017c","slug":"education-sessions-will-be-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार तरीके से होगी शिक्षा सत्र की शुरुआत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार तरीके से होगी शिक्षा सत्र की शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में टीचर को पुस्तक देते बीएसए इंद्रजीत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। स्थानीय बीआरसी केंद्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इंद्रजीत प्रजापति ने प्रधानाध्यापकों को जोरदार तरीके से नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र की तैयारी के लिए गोष्ठी की गई थी।
विज्ञापन
इसके लिए 30 मार्च को प्रत्येक विद्यालय में उत्सव मनाया जाएगा। इसमें अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा अध्यापक भी मौजूद रहेंगे। साथ ही जिला स्तर से तैनात कोई अधिकारी भी वहां कार्यक्रम के समीक्षा के लिए स्कूल पहुंचेगा। बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि मूल रूप से शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही शत प्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए बुलावा टोलियां बनाई जाएंगी। यह घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन