राठ। नगर के ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। नाम वापसी के बाद 8 जनवरी को मतदान होगा। ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यायल प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह के निधन के बाद यह पद खाली था। निर्वाचन अधिकारी रामसेवक सिंह ने बताया अध्यक्ष पद पर डॉ. इंद्रपाल सिंह, मानसिंह राजपूत व रघुनंदन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच व बुधवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। चुनाव में 379 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन प्रक्रिया में पूर्वमंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, पूर्वमंत्री चौधरी धूराम सिंह लोधी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे। वहीं कालेज के प्राचार्य डॉ. नीलम कुमार सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से चुनाव संबंधी निर्देश न मिलने व कुछ लोगों पर सदस्यों की सूची प्रमाणित कराने का दबाव बनाते हुए अभद्रता का आरोप लगाया है। (संवाद)