{"_id":"5eb18b8a8ebc3e90b57aacae","slug":"education-hamirpur-news-knp558620194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन न मिलने से नहीं पहुंच सके परीक्षक, देर से शुरू हुआ कापियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन न मिलने से नहीं पहुंच सके परीक्षक, देर से शुरू हुआ कापियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
शहर के इस्लामियां इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र में रखी उत्तर पुस्तिकाओं को सैनिटाइज करता कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बोर्ड की हाईस्कूल और इंरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन मंगलवार को देर से शुरू हो सका। वहीं लॉकडाउन के कारण वाहन न मिलने से कई परीक्षक नहीं पहुंच सके।
मंगलवार से शहर के राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र में 146 के स्थान पर 70 शिक्षक आए वहीं इस्लामियां कालेज के मूल्यांकन केंद्र में कुल 186 में 50 ही आए। हाईस्कूल की 1110 व इंटर की 1405 कापियां जांची गईं।
ग्रीन जोन घोषित इस जिले में मूल्यांकन कार्य शुरू कराए जाने के बाद बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में राठ, सरीला, गोहांड व मौदहा जैसे स्थानों के परीक्षक नहीं आ सके। डीआईओएस श्यामसरोज वर्मा ने बताया दोनों सेंटरों पर सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
कापियों को जांचने में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की 90866 व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की 53500 कापियां मूल्यांकन के लिए आईं थी।
जिसमें शुरुआत में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की 7420 तथा इंटर बोर्ड परीक्षा की 5621 कापियों का मूल्यांकन हो गया था। कहा एडीएम ने परीक्षकों को लाने व ले जाने के लिए बस चलवाए जाने को कहा है।

जीआईसी मूल्याकंन केंद्र का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक।- फोटो : HAMIRPUR