{"_id":"5d1a55768ebc3e3ccb25681f","slug":"education-hamirpur-news-knp499102614","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पहले दिन बच्चों ने की जमकर मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पहले दिन बच्चों ने की जमकर मस्ती
विज्ञापन
राठ। एक माह की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल खुलने पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह तैयार होकर स्कूल पहुंचे बच्चों ने जमकर मस्ती की। सत्र का पहला दिन बच्चों के आपसी मेलमिलाप व खेलकूद में बीता।
शासन के निर्देश पर इस बार 25 जुलाई से स्कूल खुल गए थे। इन पांच दिनों में शिक्षकों ने स्कूल की साफ सफाई का व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। सोमवार से शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ स्कूल गए। नई कक्षाओं में गपशप में दिन बिताया। शिक्षकों ने भी पहले दिन बच्चों को आपसी मेल मिलाप की छूट दे रखी थी। दिन भर स्कूल में मस्ती करने के बाद बच्चे हंसी खुशी अपने घर पहुंचे।
हालांकि मौसम में उमस व भीषण गर्मी के चलते बच्चों का उत्साह काफी हद तक फीका नजर आया। वहीं किताबों की दुकानों पर अभिभावकों की खासी भीड़ देखी गई। अपने बच्चों के लिए कापी किताबें खरीदने में जेब काफी ढीली करनी पड़ी। स्कूली यूनिफार्म व बैग की भी जमकर खरीद हुई।
विज्ञापन
सुंदरकांड के साथ नए सत्र का शुभारंभ
नगर के बाल मंदिर इंटर कालेज में सुंदरकांड के पाठ के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक सुशील सिंह परिहार, प्रधानाचार्य जगदीश कुमार सिंह ने हवन पूजन किया। सभी छात्रों का तिलक कर उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों ने शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर पठन पाठन प्रारंभ किया।