फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   education,hamirpur news,driving licence

205 छात्राओं, महिलाओं की डीएल अर्जी मंजूर

Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
education,hamirpur news,driving licence
हमीरपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित मेगा डीएल कैंप में सड़क सुरक्षा माह के तहत शपथ द? - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बड़ी आसानी से और कुछ ही समय में पलक झपकते ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 205 महिलाओं और युवतियों की अर्जी सोमवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत परिवहन विभाग के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगाए गए कैंप में स्वीकार की गईं। महिलाएं और छात्राएं इस बात से खुश थी कि उनको न तो सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े और न ही दलालों का शिकार होना पड़ा। साथ ही उन्हें कागज लेकर भी नहीं भटकना पड़ा और बड़ी आसानी से डीएल बनने की कार्यवाही निपट गई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह व मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में लगे मेगा डीएल कैंप का शुभारंभ इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक रणंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में युवतियों व महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही युवतियों व महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे धूप अपनी रंगत में आने लगी, वैसे-वैसे भीड़ भी बढ़ती गई। डीएल के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर अलग अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

टोकन लेने के बाद युवतियां, महिलाएं और छात्राएं हाल के अंदर परिवहन विभाग व जन सुविधा केंद्र के चार काउंटरों में पहुंचीं और रजिस्ट्रेशन कराया। यहां फार्म जमा करने के साथ ही ऑनलाइन फीस भी जमा की गई। देर शाम तक 205 रजिस्ट्रेशन किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने की। उधर, महाविद्यालय के हॉल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें परिवहन विभाग के अफसरों ने सड़क सुरक्षा संबंधित विस्तार से जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में ये रहे मौजूद
एआरटीओ भगवान दास, मोहम्मद हसीब, आरआई आश्विनी पाल, पीटीओ आरके श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्या मृदुलता सोनकर, कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर, एआरटीओ कार्यालय के डीबीए शमसुल हसन, लिपिक रोहित बाबू, गिरजेश त्रिपाठी, महेंद्र कुशवाहा, कुछेछा सीएससी सेंटर के सुभाषचंद्र आदि थे।
समाजसेवी बोले, आगे भी लगे ऐसे कैंप
डीएल मेगा कैंप के दौरान समाजसेवी ज्ञानेंद्र अवस्थी, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जीके द्विवेदी, अधिवक्ता संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र खरे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मुनीर खान, कुलदीप सिंह आदि ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी होते रहें तो युवतियों व महिलाओं के साथ ही छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनने में आसानी होगी।
युवतियों को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी डीएल कैंप पहुंची। महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह की अगुवाई में कैंप में डीएल बनवाने पहुंची महिलाओं, छात्राओं व युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी।

छात्राओं के लिए डीएल कैंप जिले के लिए बहुत बड़ी बात है। आयोजन कराने वाले सभी धन्यवाद के पात्र हैं। अब आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा।
-विनीता पाल, छात्रा
मेगा कैंप में डीएल रजिस्ट्रेशन के लिए सुनहरा मौका मिला है। ऐसे आयोजनों से युवतियों व महिलाओं को सहूलियत मिली है। ऐसे आयोजन आगे भी होने चाहिए।
-स्मृति दक्ष, छात्रा
डीएल के प्रति जागरूक करना अच्छी पहल है। अभी तक कोई भी महिलाओं, युवतियों व छात्राओं के लिए डीएल की बात नहीं करता था। यह पहल सराहनीय है।
-श्रष्टि सोनी, छात्रा
कैंप की सूचना थी, इसलिए एक दिन पहले ही दस्तावेज एकत्रित कर लिए थे। महाविद्यालय में आयोजित कैंप में पहुंचकर डीएल के लिए राजिस्ट्रेशन करवाया।
-पलक साहू, छात्रा
युवतियों और छात्राओं के लिए यह कैंप महत्वपूर्ण रहा। भविष्य में शहर में दोपहिया वाहन चलाने वाली युवतियों, महिलाओं व छात्राओं की संख्या में इजाफा होगा।
-अंजली निषाद, छात्रा

हमीरपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित मेगा डीएल कैंप के दौरान सड़क सुरक्षा की शपथ लेती ?

हमीरपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित मेगा डीएल कैंप के दौरान सड़क सुरक्षा की शपथ लेती ?- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय में फीता काटकर मेगा कैंप का शुभारंभ करते इंडियन बैंक के एज?

हमीरपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय में फीता काटकर मेगा कैंप का शुभारंभ करते इंडियन बैंक के एज?- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में महिला महाविद्यालय में डीएल मेगा कैंप में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना नाम दर्ज करातीं

हमीरपुर में महिला महाविद्यालय में डीएल मेगा कैंप में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना नाम दर्ज करातीं- फोटो : HAMIRPUR

हमीरपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित डीएल कैंप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करतीं युवतिय?

हमीरपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित डीएल कैंप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करतीं युवतिय?- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed