फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eco friendly green crackers are popular in the market

Hamirpur News: बाजार में ईको फ्रैंडली ग्रीन क्रैकर्स पटाखों की धूम

Thu, 09 Nov 2023 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Eco friendly green crackers are popular in the market
भरुआ सुमेरपुर। सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर पटाखा बाजार में दिखने लगा है। तेज आवाज के साथ प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की जगह ग्रीन क्रैकर्स पटाखे बाजार में आए हैं। इनसे कम प्रदूषण फैलता है और यह ज्वलनशील भी नहीं होते हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे का कारोबार करने वाले जावेद खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर पटाखा बाजार में है। बाजार में ग्रीन क्रैकर्स पटाखे की धूम है। इनमें पॉप-पॉप, माचिस, चटर-पटर, छुर्गा, फुलझड़ी, अनार आदि पटाखे शामिल है। तेज आवाज के साथ प्रदूषण उत्पन्न करने वाले पटाखे बाजार से गायब हैं।
विज्ञापन


वर्ष पर्यंत कारोबार करने वाले राजकुमार उर्फ रामू गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदूषण उत्पन्न करने वाले चीनी पटाखे बाजार से गायब हैं। देशी कंपनियों के प्रदूषण रहित आइटम ही बाजार में बिक रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग भी देशी कंपनियों के पटाखे की दिवाली पर्व में होती है। पर्व में लोगों को तेज आवाज के साथ प्रदूषण उत्पन्न करने वाले पटाखों से परहेज रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed