Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dust is blowing in the canals; how can the fields be pre-irrigated?

Hamirpur News: नहरों में उड़ रही धूल, कैसे हो खेतों का पलेवा

Mon, 16 Nov 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dust is blowing in the canals; how can the fields be pre-irrigated?
फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद
= नहरों की सफाई न होने से उगी घास, कैसे पहुंचेगा टेल तक पानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/गहरौली। अर्जुन बांध से निकली नहरों में 15 नवंबर बीतने के बाद भी न तो सफाई हुई और न ही पानी छोड़ा गया है। किसान खेतों का पलेवा करने के लिए परेशान हैं। प्राइवेट नलकूपों से चार सौ रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खर्च कर पलेवा कर रहे हैं। वहीं विभाग सफाई के लिए बजट न आने की बात कह रहा है।
महोबा जनपद स्थित अर्जुन बांध की अर्जुन नहर से क्षेत्र के हुसैना, ऐंझी, मुस्करा, गुंदेला, पहाड़ी, भिटारी, अलरा, गौरा, इमलिया, बसवारी, गहरौली सहित लगभग दो दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। 192 किलोमीटर लंबी नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया। नहरोें की सफाई न होने से झाड़ियां उग आईं हैं। ऐसे में पानी छोड़ भी दिया जाता है तो आधे से अधिक पानी बर्बाद होगा।
विज्ञापन

किसान पलेवा के लिए निजी नलकूपों से पानी खरीद रहे हैं। किसान भागीरथ ने बताया कि सिंचाई का पानी नहर में न आने से पलेवा के लिए देरी हो रही है। मजबूरन 400 रुपये बीघा की दर से पानी खरीदकर पलेवा कर रहे हैं। अशोक शिवहरे ने बताया कि ऐंझी से 500 मीटर दूर गहरौली माइनर से बसौठ जाने वाली बंबी में 4 साल से पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


15 तक हो जानी चाहिए नहरों की सफाई
अलरा-गौरा गांव के किसान उदयचंद्र द्विवेदी ने बताया कि नियमानुसार 15 नवंबर तक नहरों की सफाई हो जानी चाहिए थी। पलेवा का समय चल रहा है। अगर पानी नहीं मिला तो बोआई लेट हो जाएगी।
-----------


कई वर्षों से टेल तक नहीं आया पानी
हुसैना गांव निवासी रमेश चंद्र द्विवेदी बताते हैं कि हुसैना गांव टेल है। कई वर्षों से टेल तक पानी नहीं आया है। मजबूरी में किसान पानी खरीदकर खेतों का पलेवा कर रहे हैं। जिससे कृषि लागत बढ़ रही है।
-------------------


नहरों की सही से सफाई नहीं कराने का आरोप
राठ। क्षेत्र में झिन्ना वीरा, टोला, मुस्करा खुर्द मौजा सहित लिधौरा, मलेहटा, अटगांव, मझगवां, नहदौरा, उजनेह, रहक, रावतपुरा, धगवा, इटैलिया राजा, बंगरा और रिहुटा समेत कई गांवों से जुड़ी नहरों और माइनरों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहरों की सही से सफाई नहीं कराई गई है। जिससे टेेल तक पानी नहीं पहुंचता। समय से नहरों में पानी न आने से पलेवा नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि बुवाई लेट होने से उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है। (संवाद)
============
वर्जन
इस बार सफाई का बजट न आने से सफाई नहीं कराई जा सकी है। बताया कि 15 नवंबर को रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ दिया गया है। नहर 192 किलोमीटर लंबी है। पानी पहुंचने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं। - निलेश कुमार, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
=====================
सुमेरपुर ब्रांच में अब तक नहीं आया पानी, किसान खरीदकर कर रहे पलेवा
भरुआ सुमेरपुर। रबी फसलों की बोआई का अंतिम समय नजदीक आ गया है, लेकिन मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच में अभी तक पानी नहीं आया है। नहर की सफाई भी नहीं कराई गई है। ऐसे में पानी आने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को मजबूरन निजी नलकूपों से पानी खरीदकर खेतों का पलेवा करना पड़ रहा है।

मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच से ब्लाक क्षेत्र के बंडा, अतरार, मवईजार, चंदौलीजार, नदेहरा, विदोखर पुरई, शादीपुर और विदोखर मेंदनी सहित कई गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। नहर में सफाई कार्य पूरा न होने से पानी आने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इससे किसानों की रबी फसलों की बोआई प्रभावित होने की आशंका है। किसान संजय सिंह, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, ऐनउद्दीन, उदयभान, बच्चा गुप्ता, वरदानी सविता, कुशवाहा और संतराम यादव ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से उन्हें नहर से पलेवा के लिए पानी नहीं मिल सका है। हर साल निजी नलकूपों से पानी खरीदकर खेतों का पलेवा करने के बाद फसलों की बोआई करते हैं। इस संबंध में मौदहा बांध के सहायक अभियंता यशपाल सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। (संवाद)

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

फोटो 16 एचएएमपी 21- ऐझीं गांव के पास सूखी नहर में उगी हरी घास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed